(2024) लॉयर कैसे बने | Lawyer Kaise Bane

Lawyer Kaise Bane – इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि वकील कैसे बने, वकील बनने के लिए क्या-क्या पढ़ाई करना होता है या लॉयर कैसे बने.

दोस्तों अभी के समय में वकील बनने के लिए बहुत सारे लोग पढ़ाई करते हैं। लेकिन उसे सही जानकारी नहीं होते हैं। इसलिए वह वकील नहीं बन पाते हैं। और वह अच्छे से वकील की पढ़ाई भी नहीं कर पाते हैं। इसलिए इस आर्टिकल के माध्यम से हम आपको बताएंगे कि वकील बनना चाहते हैं या लॉयर बनना चाहते हैं। तो आपको कौन-कौन से प्रक्रिया को फॉलो करना है।

जिनके बाद आप लॉयर बन सकते हैं। तो जानते हैं इस आर्टिकल में अगर आप इस आर्टिकल को पूरा पढ़ते हैं। तो आपको कहीं भी जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। इस आर्टिकल में आपको पूरी जानकारी दिया जाएगा। कि लॉयर कैसे बन जाता है। उसके लिए कौन-कौन सी पढ़ाई करनी होती है।

प्रश्न पर पर क्लिक करे और उत्तर पर जाए

लॉयर कैसे बने | Lawyer Kaise Bane After 12th

इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ इंडिया के मुताबिक देश में 15 लाख से भी अधिक वकील हैं। वकील बनना कोई आम बात नहीं है। इसके लिए कोर्स करने पड़ते हैं। और लॉ की अच्छी जानकारी हासिल करने पड़ती है। कई सालों की कड़ी मेहनत के बाद तब कहीं जाकर एक व्यक्ति एक अच्छा लॉयर बन पाता है।

Join Our Whatsapp Channel WhatsApp

बहुत लोगों का सपना होता है कि वह एक वकील बने और अन्याय के खिलाफ लड़े, लेकिन आज के इस कंपटीशन के दौर में एक अच्छा लॉयर बना बहुत मुश्किल है। लोगों को इसके बारे में जानकारी भी नहीं होती कि लॉयर कैसे बने?

इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि वकील बनने के लिए योग्यता क्या होती है और इसके लिए कौन सा कोर्स करना पड़ता है? अगर आप वकालत में अपना कैरियर बनाना चाहते हैं तो आपको हमारा यह आर्टिकल बेहद काम आने वाला है।

लॉयर कौन होता है?

लॉयर यानी वकील एक ऐसा व्यक्ति होता है जो अपने कस्टमर को न्याय दिलाने में उसकी मदद करता है, एक वकील लोगों को कानूनी सलाह देता है और उनकी बात को कोर्ट में सही ढंग से प्रस्तुत करता है। ज्यादातर लोगों के पास अपनी बात को प्रभावी ढंग से पेश करने का ज्ञान, स्किल या भाषा-शक्ति नहीं होती है, ऐसे में एक वकील उसका प्रतिनिधित्व करता है।

कानूनी पेशा आत्मनिर्भर व्यवसायों में से एक है, इसकी जानकारी रखने वाले लोग असहाय लोगों के पक्ष में खड़े होने में सक्षम होते हैं और उनके पास समाज में सभी के सामने खुद को प्रस्तुत करने का अवसर होता है, यदि आप एक बार सही ढंग से लॉ की पढ़ाई कर लेते हैं तो आप अपने सफल करियर का निर्माण कर सकते हैं

हमारे Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

लॉयर का क्या काम होता है?

एक पेशेवर लॉयर का काम होता है। अपने क्लाइंट्स के लिए लड़ना। वकील का काम भारतीय संविधान के हिसाब से अपने क्लाइंट को न्याय दिलाने का होता है, इस दौरान वह कानूनी पेपर तैयार करने से लेकर कोर्ट में अपने क्लाइंट के लिए बहस भी करता है। वकील अपने क्लाइंट्स के मामले की तह तक जाता है और वहां से सबूत इकट्ठा करके उन्हें कोर्ट में पेश करता है जिससे उसके क्लाइंट्स को न्याय मिल पाता है।

लॉयर कितने प्रकार के होते हैं?

लॉयर कई प्रकार के होते हैं। कोई अपराधिक मामले के केस लड़ता है तो कोई पारिवारिक मामले के कास हैंडल करता है, वही कोई व्यावसायिक, औद्योगिक आदि के केस हैंडल करता है, इनके अलावा भी कई तरह के वकील होते हैं जो मुकदमे लड़ते हैं।

  • Criminal Lawyer
  • Civil Lawyer
  • Income Tax Lawyer
  • Family Lawyer
  • Constitutional Lawyer
  • Common Lawyer
  • Administrative Lawyer

लॉयर बनने के लिए क्या करें?

एक सफल लॉयर बनने के लिए आपको डॉ की डिग्री हासिल करने पड़ती है। इसके लिए LLB और BA LLB जैसे कोर्स हैं। लेकिन इससे पहले आपको एक परीक्षा पास करनी होती है। जो कंसोर्टियम ऑफ नेशनल लॉ यूनिवर्सिटीज़ (NLU) के द्वारा आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर परीक्षा है।

और इसे कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (CLAT) कहा जाता है। इस परीक्षा में सफल होने के बाद योग्य उम्मीदवार बैचलर्स और मास्टर्स लेवल के लॉ कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं।

वकील कैसे बनें? (vakil kaise bane)

  • वकील बनने के लिए सबसे पहले 12वीं पास करें
  • 12वीं के बाद CLAT परीक्षा पास करें
  • इसके बाद LLB में एडमिशन लेकर पढ़ाई पूरी करें
  • 12वीं के बाद Law का कोर्स 5 साल का होता है उसे पूरा करें
  • नहीं तो आप ग्रेजुएशन करके भी LLB का पढ़ाई कर सकते हैं
  • यह सारे Course करने के बाद आप वकील बन जाते हैं
  • सबसे महत्वपूर्ण बात वकील बनने से पहले इंटर्नशिप करें
  • किसी बड़े वकील के असिस्टेंट के रूप में काम करें
  • इससे आपका एक्सपीरियंस आएगा कि कैसे वकालत किया जाता है

वकील बनने के लिए कोर्स

  • Bachelor of Laws (LL.B.) – 3 साल
  • B.A. LL.B., B.Sc. LL.B., BBA LLB, B.Com LL.B – 5 साल
  • Master of Laws (LL.M.) – 1-2 साल
  • Master of Business Law
  • Doctor of Philosophy (PhD)
  • Integrated MBL-LLM/ MBA-LLM – 3 साल

CLAT क्या है?

क्लैट नेशनल लेवल पर होने वाला एक एंट्रेंस एग्जाम है। जो LLB और B.A. LL.B जैसे लॉ कोर्स में एडमिशन लेने के लिए क्लियर करना अनिवार्य है। क्लैट परीक्षा में भाग लेने के लिए आप 12वीं में कम से कम 45% अंकों के साथ पास होने चाहिए। इस टेस्ट को पास करने के लिए इंग्लिश, जनरल नॉलेज, करंट अफेयर, मैथ्स, लीगल रीज़निंग और लॉजिकल रीज़निंग की नॉलेज होनी चाहिए।

हमारे Whatsapp ग्रुप में जुड़े Join Now
हमारे Telegram ग्रुप में जुड़े Join Now

यदि आप देश के टॉप लॉ कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। तो आपको यह परीक्षा पास करनी होगी। जानकारी के लिए आपको बता दें कि CLAT की परीक्षा सभी कॉलेजों में नहीं होती है। इस परीक्षा के जरिए आप देश की 21 लॉ यूनिवर्सिटी के यूजी और पीजी लो कोर्सेज में एडमिशन ले सकते हैं। इस एग्जाम को देने के लिए कोई एज लिमिट नहीं है और आप जितनी बार चाहे इस एग्जाम को दे सकते हैं।

LLB कैसे करें?

LLB यानी Bachelor of Legislative Law का कोर्स वकील बनने के लिए किया जाता है, यह एक 3 साल का कोर्स है जिसे आप ग्रेजुएशन के बाद कर सकते हैं। 3 साल के इस कोर्स को करने के लिए आपके पास ग्रेजुएशन की डिग्री होना अनिवार्य है।

BA LLB कैसे करें?

BA LLB यानी Bachelor of Arts and Bachelor of Legislative Law 5 साल का एक को कोर्स है, जिसे आप 12वीं के बाद ही कर सकते हैं, हालांकि आप 12वीं में कम से कम 50 प्रतिशत अंकों के साथ पास होने चाहिए तभी आप बीए एलएलबी के कोर्स के लिए योग्य होंगे।

LAW कोर्स के बाद करें Internships

एलएलबी और बीए एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद यदि आप चाहे तो एलएलएम यानी लो मास्टर डिग्री हासिल कर सकते हैं, जानकारी के लिए आपको बता दें लॉ में डिग्री और डिप्लोमा हांसिल करने के बाद आप लॉयर बनने के लिए एलिजिबल हो पाएंगे लेकिन लॉयर नहीं बन पाएंगे।

लॉ ग्रेजुएट होने के बाद अब आपको अगले स्टेप की ओर बढ़ना होगा। दरसअल जब आपकी कानूनी पढ़ाई पूरी हो जाएगी तो आपको किसी सीनियर एडवोकेट के पास लॉ फर्म इंटर्नशिप करनी होगी, आमतौर पर इंटर्नशिप 1 महीने से 3 महीने की रहती है, इंटर्नशिप के दौरान आपको कोर्ट के बारे में कई चीजें सिखाई जाती हैं।

Join Our Whatsapp Channel WhatsApp

इस दौरान आपको पता चलेगा कि कोर्ट की सुनवाई कैसे होती है, ड्राफ्टिंग कैसे होती है, दो वकील आपस में मुकदमा कैसे लड़ते हैं, ये सारी बातें आपको इंटर्नशिप में सिखाई जाएंगी। इसके बाद यदि आप लॉ की प्रैक्टिस करना चाहते हैं तो आपको State Bar Council में एडमिशन लेना होगा।

क्रिमिनल लॉयर कैसे बने | Criminal lawyer kaise bane

अगर आप क्रिमिनल लॉयर बनना चाहता है तो आपको यह Steps फॉलो करने होते है। क्रिमिनल लॉयर बनने के लिए आपको क्रिमिनोलॉजी में डिग्री लेना होगा। यह कोर्स 12वीं करने के बाद कर सकते हैं। LLB, BA LLB, BBA LLB और BCom LLB यह सारे कोर्स आप अपने हिसाब के अनुसार कर सकते हैं। जैसे कि आपका पढ़ाई किस तरह से हुआ है। उस तरह से आप अपना कोर्स चुन सकते हैं। अगर अब ग्रेजुएशन के बाद ये कोर्स करना चाहता है तो आप यह पढ़ाई कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के बाद आप LLM, MPhil in Law, LLD जैसी मास्टर डिग्री कर सकते हैं।

क्रिमिनल वकील बनने के लिए आप डिप्लोमा इन क्रिमिनोलॉजी का कोर्स भी कर सकते है। जोकि यह कोर्स 1 साल का होता है। इसके बाद आप किसी अच्छे वकील के साथ काम करना होगा। ताकि आपको पता हो सके कि किस तरह से Case लड़ा जाता है और कई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

गवर्नमेंट लॉयर कैसे बने | Govt Lawyer kaise bane

Govt Lawyer kaise bane – अगर आपको गवर्नमेंट लॉयर बनना है तो आपको यह सारी प्रक्रिया फॉलो करने होंगे। 12वीं करने के बाद यह कोर्स करें। LLB, BA LLB, BBA LLB और BCom LLB यह सारे कोर्स आप अपने हिसाब के अनुसार कर सकते हैं। अगर आप ग्रेजुएशन के बाद कोर्स करना चाहते हैं तो आप यह कोर्स करें। ग्रेजुएशन के बाद आप LLM, MPhil in Law, LLD जैसी मास्टर डिग्री कर सकते हैं।

उसके बाद आप किसी अच्छे वकील के साथ काम करें। इसका एक्सपीरियंस आपको आ जाएगा कैसे वकील काम करता है। उसके बाद आपअपना वकील का रजिस्ट्रेशन करवा ले उसके बाद आपलॉयर बन जाएंगे।

(2024) लॉयर कैसे बने | Lawyer Kaise Bane

वकील की सैलरी

दोस्तों अगर आप कोई यह जानना है। कि वकील की सैलरी कितनी होती है। तो हम आपको बताते हैं। कि वकील की सैलरी उसके स्किल पर डिपेंड करता है। कि उसकी सैलरी कितना होगा। यानी कि अगर वह अच्छे खासे कि इसके बारे में जानते हैं। मतलब की अगर उसको ज्यादा जानकारी है और बहुत ज्यादा दिनों से इस क्षेत्र में काम कर रहे हैं। तो उसकी सैलरी कम से कम ₹50,000 के ऊपर होती है। और यह डिपेंड करता है। कि उसने कितने केस को जीता है। बहुत सारी चीज देखनी होती है। लेकिन आपको बता दें। मिनिमम सैलरी उसके ₹30,000 से लेकर ₹50,000 के बीच में रहता है।

State Bar Council में लेना होगा एडमिशन

जब आपकी इंटर्नशिप पूरी हो जाएगी तो आपको स्टेट बर काउंसिल में दाखिला लेना होगा। इसके बाद आपको Council of India की एक परीक्षा पास करनी होगी। इसे पास करने के बाद ही आपको कोर्ट में प्रैक्टिस करने का सर्टिफिकेट मिलेगा अब आप भारत में किसी भी कोर्ट में प्रैक्टिस कर सकते हैं। इसके बाद आप अपनी आगे की तैयारी जारी रख सकते हैं और सरकारी वकील बन सकते हैं। यहां हम आपको बता दें कि एडवोकेट और लॉयर अलग-अलग होते हैं।

Indian Law Institute List

दोस्तों बता दे आपको कि यह सारे यूनिवर्सिटी आपको भारत में देखने के लिए मिलेगा। जहां पर आपको यह सारी Course सीखने के आपको अलग-अलग पैसे लिए जाते हैं। तो आप यहां पर देख सकता है। कि किस-किस यूनिवर्सिटी में आपको कितने फीस लिए जाते हैं। अगर आप लॉयर की पढ़ाई करते हैं।

यूनिवर्सिटीजसालाना फीस (INR)
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी2.13 लाख
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी1.63 लाख
चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी1.20 लाख
नालसर यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ2.42 लाख
कलिंंगा यूनिवर्सिटी1.30 लाख

Lawyer और Advocate में क्या अंतर है?

जानकारी के लिए आपको बता दे लॉयर और एडवोकेट अलग-अलग होते हैं, लॉयर या वह होता है। जिसके पास लॉ की डिग्री होती है। जो कानून के क्षेत्र में प्रशिक्षित होता है ।और कानूनी मामलों पर लोगो को सलाह और सहायता प्रदान करता है। आसान शब्दों में समझाएं तो एलएलबी या बीए एलएलबी करने के बाद आप एक लॉयर बन सकते हैं। लेकिन एडवोकेट नहीं बन सकते।

लॉयर वो होते हैं जो बिज़नेस, कंपनीज़, फॉर्म्स या लोगों को लीगल एडवाइस प्रदान करवाते हैं। लेकिन उनके केस को कोर्ट में प्रस्तुत नहीं कर सकते हैं। क्योंकि लॉयर लॉ में तो ग्रेजुएट होते हैं। लेकिन बार काउंसिल ऑफ इंडिया में रजिस्टर नहीं होते हैं, जबकि एडवोकेट वो होते हैं जो कोर्ट में केस लड़ते हैं। और बार काउंसिल आफ इंडिया में रजिस्टर होते है।

यानी की एक एडवोकेट बनने के लिए आपको किसी State Bar Council में खुदको Enrol करना पड़ता है और साथ ही All India Bar Examination (AIBE) भी क्लीयर करना पड़ता है। यह एक ऑफलाइन एग्जाम है जो साल में दो बार होता है। इसके बाद आप बहुत से सेक्टर में एडवोकेट का काम कर सकते हैं।

एक वकील बनने के बाद आपके पास नौकरी के ढेर सारे अफसर होते हैं, जैसे सॉलिसिटर, कानून विशेषज्ञ, लॉ रिपोर्टर, महान्यायवादी, लीगल एडवाइजर आदि, आप जिस भी फील्ड में चाहे उसमें नौकरी कर सकते हैं।

लॉयर कैसे बने अंतिम शब्द

दोस्तों मैं उम्मीद करता हूं कि आपको लॉयर कैसे बने? वाला हमारा यह आर्टिकल उपयोगी लगा होगा और आपको वकील बनने के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी प्राप्त हुई होगी। दोस्तों हमारी कोशिश हमेशा यही रहती है कि जो भी हमारे आर्टिकल को पढ़ने आए तो उसे संबंधित विषय में पूर्ण जानकारी प्राप्त हो ताकि उसे किसी अन्य वेबसाइट या गूगल पर किसी और चीज का खोजने की आवश्यकता ना पड़े।

इसके बाद भी यदि फिर भी कोई जानकारी हमसे रह गई हो तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। वहीं अगर आपका कोई डाउट है तो भी आप कमेंट बॉक्स के जरिए हमसे साझा कर सकते हैं। इसके अलावा यदि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया है। तो इसे जल्द से ज्यादा लोगों को शेयर करें और हमारे साथ अपना फीडबैक जरूर शेयर करें।

लॉयर कैसे बने? अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

Q : लॉयर बनने के लिए कितना पैसा लगता है?

Ans : लॉयर बनने के लिए आपको ज्यादा खर्च नहीं होंगे लेकिन यह डिपेंड करता है। कि आप कौन से कोर्स करते हैं। और कौन सी यूनिवर्सिटी से करता है वहीं इसके चार्ज है। और बाकी एक्स्ट्रा कोई भी चार्ज नहीं है।

Q : वकील की 1 महीने की सैलरी कितनी होती है?

Ans : वकील की 1 महीने की सैलरी लगभग ₹30,000 से लेकर ₹1,00,000 के बीच होता है। लेकिन यह डिपेंड करता है। उसके काम के ऊपर की वह कितने अच्छे तरीके से काम करता है। और एक महीने में कितने केस को कंप्लीट कर देता है।

Q : लॉ की पढ़ाई कैसे की जाती है?

Ans : Law की पढ़ाई करने के लिए आपको 12वीं के बाद आपको Law की पढ़ाई करनी होती है। जो की अलग-अलग कोर्स होते हैं नहीं तो आप ग्रेजुएशन के बाद भी Law की पढ़ाई कर सकते हैं।

Q : वकील बनने के लिए कौन सा विषय लेना पड़ता है?

Ans : वकील बनने के लिए कोई सा भी विषय लेना अनिवार्य नहीं है। आप कोई भी विषय से पढ़ाई कर सकते हैं। लेकिन 12वीं के बाद आपको LLB का पढ़ाई करना पड़ेगा नहीं तो आप ग्रेजुएशन के बाद भी LLB का पढ़ाई करके वकील बन सकते हैं।

Q : एलएलबी की 1 साल की फीस कितनी होती है?

Ans : एलएलबी की 1 साल की फीस उसके यूनिवर्सिटी के ऊपर डिपेंड करता है। कि वह किस यूनिवर्सिटी में एलएलबी का पढ़ाई कर रहा है।

Q : वकील बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए?

Ans : वकील बनने के लिए कोई भी उम्र काफी है। वकील बनने के लिए उम्र कितनी होनी चाहिए? लेकिन यह डिपेंड करता है कि आपने एलएलबी का पढ़ाई किया है या नहीं।

Leave a Comment